खगड़िया: सपहा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में रेफर
जिले के महेशखुट थाना क्षेत्र के सपहा के पास गुरुवार शाम में 7:00 बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल की पहचान भागलपुर जिले के तिलकामांझी के रहने वाले मनोज यादव