झाझा: भलुआ गांव के पास सड़क किनारे पेशाब कर रहे ई-रिक्शा चालक को अज्ञात वाहन ने मारा टक्कर, मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Jhajha, Jamui | Jun 10, 2025 मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे एनएच-333 पर भलुआ गांव के पास सड़क किनारे पेशाब कर रहे 43 वर्षीय ई-रिक्शा चालक नंदकिशोर यादव को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वे अलकजरा गांव के रहने वाले थे। घायल अवस्था में परिजन उसे रेफरल अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने तीन बच्चों सहित पूरे परिवा