झाझा: झाझा के गणेशी मंदिर के पास 5 फीट गहरे नाले में गिरा बसहा बैल, लोगों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला
Jhajha, Jamui | Jun 9, 2025 सोमवार की शाम 5 बजे झाझा के वार्ड संख्या-25 गणेशी मंदिर के पास एक बसहा बैल खुले नाले में गिर गया। करीब 5 फीट गहरे इस नाले में बैल लगभग एक घंटे तक फंसा रहा। सूचना मिलते ही श्रीकृष्ण गोशाला के उपाध्यक्ष सूरज बरनवाल स्थानीय ग्रामीणों रौशन कुमार, महेश वर्मा, आशीष वर्मा व दिलीप कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और 90 मिनट के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रस्सी के सहारे बैल को