सिमडेगा: ठेठईटांगर रेफरल अस्पताल में डॉक्टर के अभाव में मरीज की मौत, लोगों ने किया हंगामा
सिमडेगा के रेफरल अस्पताल ठेठईटांगर में मंगलवार की सुबह 7:00 बजे डॉक्टर नहीं रहने की वजह से इलाज के अभाव में एक मरीज की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भी पहुंचे और शांत कराया ।इधर सिविल सर्जन ने कहा है की जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।