बांसवाड़ा: राज तालाब थाना क्षेत्र के खांदू कॉलोनी से युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राजतालाब थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने एक संयुक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने दबिश दी और खांदू कॉलोनी निवासी सन्नी थमीर को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई।