बिहारीगंज: ज़मीन विवाद में मारपीट का आरोप, पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
बिहारीगंज के गमैल गोरपार वार्ड-4 में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाते हुए थाना में शनिवार को केस दर्ज। पीड़ित रविशंकर कुमार ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने जमीन पर लगे बांस काट लिए और विरोध करने पर मारपीट कर नकदी व चेन छीन ली। मामले में रंगदारी मांगने का भी आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।