कलान: कलान में बारिश और बाढ़ से दो मंजिला मकान की दीवार ढही, 11 सदस्यों पर बेघर होने का संकट
कलान। लगातार हो रही बारिश और अरिल नदी में आई बाढ़ ने शांतिनगर मोहल्ले में एक परिवार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीती रात करीब 12 बजे राममोहन के दो मंजिला मकान की पिछली दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। इससे मकान के कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है। हादसे के बाद मकान में रह रहे तीन परिवारों के 11 सदस्यों पर बेघर होने का संकट मंडरा रहा है।