नौगांव: नौगांव में संत शिरोमणि महाराज जयंती पर भव्य आयोजन, विधायक कामाख्या प्रताप सिंह रहे मुख्य अतिथि
नौगांव नगर में 15 अप्रैल को संत शिरोमणि महाराज की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक प्राइवेट होटल में सेन समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह उपस्थित रहे।