उचकागांव: डोडापुर गांव में पुलिस की कार्रवाई, हत्या के प्रयास में शामिल दो अभियुक्त गिरफ्तार
उचका गांव थाना क्षेत्र के डोडापुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास कांड में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध 4 मई 2026 को हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।