हैदरगढ़: सिद्धौर में निजी अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों पर सीएचसी टीम की छापेमारी, कई संस्थानों को सील करने की दी चेतावनी
सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को निजी अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई की है। सीएचसी सिद्धौर के प्रभारी डॉ. हरप्रीत सिंह ने अपनी टीम के साथ कई निजी अस्पतालों और जांच केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां कई जगह निर्धारित मानकों का पालन नहीं मिलता पाया गया। कमियां मिलने पर संचालकों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए है।