बिंदकी: करचलपुर गांव में 'आपका प्रतिनिधि आपके द्वार' कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने लोगों की समस्याएं सुनीं
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद क्षेत्र के करचलपुर गांव में शुक्रवार को दिन में करीब 1:00 बजे 'आपका प्रतिनिधि आपके द्वार' कार्यक्रम में आयोजित जन चौपाल में जहानाबाद क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने लोगों से सीधा संवाद किया। समस्याएं सुनी और समस्या हल करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि खुशहाल गांव भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।