सुपौल: जिलाधिकारी सावन कुमार ने तेलवा पंचायत एवं गोपालपुर सिरे के स्पर का किया निरीक्षण
Supaul, Supaul | Oct 5, 2025 नेपाल में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण कोसी नदी के जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे कोसी बराज से लगभग 5 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया, जिससे स्परों और तटबंधों पर दबाव बढ़ गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रविवार शाम करीब 4 बजे सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार ने तेलवा पंचायत एवं गोपालपुर सिरे के स्पर का निरीक्षण किया।