सुपौल: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से डीएम ने तटबंध के अंदर बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की
Supaul, Supaul | Oct 5, 2025 सुपौल डीएम सावन कुमार ने कोसी नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए कोसी तटबंध के अंदर बसे लोगों से अपील की है कि सुरक्षित स्थान चल जाए। जिसकी सूचना सुपौल जिला प्रशासन के ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से आज रविवार सुबह 11:00 बजे दिया गया है। मौके पर डीएम सावन कुमार ने कहा कि प्रशासन के द्वारा जो निर्देश दिया जा रहा है उसका पालन करें।