गुना नगर: शहर के अलग-अलग इलाकों में यातायात पुलिस की वाहन चेकिंग, लापरवाह वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई
गुना शहर में 10 अप्रैल को यातायात पुलिस ने एसपी के निर्देशन में पुरानी एबी रोड जिला न्यायालय के सामने जयस्तंभ चौराहा एक्सीलेंस स्कूल के बाहर लाहोटी तिराहा और जज्जी बस स्टैंड के बाहर खड़ी बसों पर बड़ी कार्यवाही की। थाना प्रभारी ने बताया, नियम उल्लंघन पर 06 यात्री बसों पर कार्यवाही की, ₹12000 जुर्माना किया। सभी को निर्धारित स्थान पर खड़े होने निर्देश दिए।