चूरू: कलेक्ट में जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई की, परिवादों के निस्तारण के लिए दिए निर्देश
Churu, Churu | Apr 17, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा है कि अधिकारी आमजन के परिवादों के निस्तारण में संवेदनशीलता बरतें तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ संतुष्ट करें। जिला कलक्टर सुराणा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिलेभर से आमजन के अभाव-अभियोग सुने व अधिकारियों को परिवादों में समुचित कार्यवाही कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।