चूरू: कलेक्ट्रेट के पास कांग्रेस ने केंद्र सरकार व ईडी के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन, सरदारशहर व सुजानगढ़ विधायक रहे मौजूद
Churu, Churu | Apr 17, 2025 चूरू कलेक्ट्रेट के पास गुरुवार को केंद्र सरकार व ईडी के खिलाफ कांग्रेस ने धरना देकर प्रदर्शन किया।जिलाध्यक्ष इंद्राज खीचड़ की अध्यक्षता में आयोजित धरने में सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा व सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल मौजूद रहे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंद्राज खीचड़ ने कहा कि लोकतंत्र में यह बर्दाश्त नहीं होगा समय रहते सरकार संभल जाए वरना खून की नदियां बहा देंगे।