चूरू: क्रिकेट के जुनून में घर से निकला 11 वर्षीय नाबालिग, लाल घण्टाघर के पास से किया गया रेस्क्यू, परिजनों की तलाश जारी
Churu, Churu | Apr 17, 2025 चूरू की चाइल्ड हेल्प लाइन टीम ने शहर के लाल घण्टाघर के पास से 11 वर्षीय नाबालिग का रेस्कयू किया है। इस नाबालिग को क्रिकेट खेलने का ऐसा जुनून चढा कि दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए वह बिना बताए घर से निकल गया। यहीं नहीं बालक अपने साथ बेग में रोजमर्रा का सामान भी साथ लेकर आया हैं। कोतवाली पुलिस को लाल घंटाघर के पास यह बालक मिला था।