चूरू: पंखा रोड मंडेलिया हाउस में कांग्रेस ने परिसीमन के विरोध में की प्रेसवार्ता, निकाय व पंचायतों को बताया अव्यवहारिक
Churu, Churu | Apr 17, 2025 चूरू जिलामुख्यालय स्थित शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मंडेलिया हाउस में गुरुवार को कांग्रेस की प्रेसवार्ता हुई। जिसमें जिले में निकाय व पंचायत राज संस्थानों के परिसीमन का विरोध करते हुए इसे अव्यवहारिक, जनभावनाओं के खिलाफ व नियम विरुद्ध बताया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंद्राज खीचड़, तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानियां मौजूद रहे।