चितरंगी: जयंत चौकी क्षेत्र अंतर्गत जैतपुर निवासी 63 वर्षीय वृद्ध महिला को उसके बेटे व बहू ने मारपीट कर घर से किया बेघर
विंध्यनगर थाना क्षेत्र के जयंत चौकी अंतर्गत जैतपुर निवासी एक 63 वर्षीय वृद्ध महिला को उसके बेटे एवं बहू आए दिन मारते- पीटते हैं जिसका लिखित आवेदन कई बार जयंत चौकी में न्याय की मांग को लेकर दिया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई वहीं पीड़िता को उसके बेटे व बहू के द्वारा घर से बाहर निकाल दिया गया तब वृद्ध महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर सुनाई अपनी समस्या।