चितरंगी: सरई थाना क्षेत्र के साजापानी से लापता हुई किशोरी को सीधी जिले के मझौली थाना से 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया दस्तयाब
सरई थाना क्षेत्र के साजापानी से गायब हुई एक किशोरी को सीधी जिले के मझौली थाना के ग्राम करवाही से सरई पुलिस ने बरामद करने में सफलता हासिल की है पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय किशोरी की गुम होने की सूचना मिलने के 24 घंटे के अंदर लगभग 150 किलोमीटर दूर जिला सीधी के मझौली थाना क्षेत्र के करवाही भेलकी टोला से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है।