चितरंगी: नौडिहवा चौकी पुलिस ने 65 लीटर महुआ शराब व 3 क्विंटल लाहन के साथ एक तस्कर को ग्राम क्योटली में किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी के निर्देशन में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत नौडिहवा चौकी प्रभारी को सफलता हाथ लगी है जहां आज ग्राम क्योटली के एक शराब कारोबारी के घर में दबिश देते हुए 65 लीटर महुआ शराब एवं तीन क्विंटल महुआ लाहन जप्त कर तस्कर के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।