डुमरा: सीतामढ़ी शहर के निजी अस्पताल में डिलीवरी कराने पहुंचे परिजनों से मारपीट का आरोप, कंपाउंडर पर गंभीर आरोप
सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मधुबन निवासी काजल कुमारी के परिजनों ने एक निजी क्लीनिक के कंपाउंडर पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि डिलीवरी के दौरान काजल कुमारी की सास और मां के बीच किसी घरेलू विवाद को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान कंपाउंडर ने बीच-बचाव करने के बजाय भाई और बहन को पीटने लगा।