राजगढ़: नगर पालिका में विपक्षी खेमे ने नवनियुक्त चेयरमैन राकेश पूनिया को दी बधाई, पार्षदों ने विकास पर की चर्चा
Rajgarh, Churu | Sep 30, 2026 नगर पालिका में मंगलवार को विपक्ष के सभी पार्षदों का पूरा डेलीगेशन नगर पालिका कार्यालय राजगढ पहुंचा ओर पालिकाध्यक्ष राकेश पूनिया को बधाई देकर सब को साथ लेकर सभी वार्डो में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाने की मांग की। जिस पर पालिकाध्यक्ष राकेश पूनिया ने शहर के सभी वार्डो में बिना किसी भेदभाव के राजगढ शहर का चहुमुखी विकास करने का आश्वासन दिया।