कसडोल: कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कसडोल तहसील के ग्राम मल्दा में 3 कार्टून किए जब्त
कार्रवाई के दौरान दो अलग-अलग प्रकार की दवाओं के नमूने जांच एवं विश्लेषण के लिए लिए गए हैं। विभाग के अनुसार, जब्ती के बाद न्यायालय से अभिरक्षा प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में औषधि निरीक्षक नीलिमा, प्रियंका ध्रुव, प्रशिक्षु औषधि निरीक्षक गिरजाशंकर, नमूना सहायक अमृतलाल कोसले एवं आरक्षक आमिर कुमार राय मौजूद रहे।