कांके: रांची प्रेस क्लब में भैरव सिंह की मां का आरोप- एसएसपी से मेरे बेटे को जान का खतरा
Kanke, Ranchi | Jul 31, 2025 रांची प्रेस क्लब में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे प्रेस वार्ता कर भैरव सिंह की मां रानी देवी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा से मेरे बेटे को जान का खतरा है। उन्होंने कहा कि जिस मामले में भैरव सिंह को जेल भेजा गया, उसी मामले में 30 मई को भैरव सिंह के द्वारा आईजी कार्यालय में आवेदन दिया गया था