कांके: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 6 पैकेट अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jul 31, 2025 रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि आरपीएफ द्वारा राउंड और चेकिंग अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1A के पास एक संदिग्ध व्यक्ति भारी बैग के साथ बैठा मिला। संदेह होने पर जब उसकी तलाशी ली गई तब उसके बैग से कुल 06 पैकेट गांजा बरामद हुआ।