परसिया: छिंदवाड़ा: स्टेशन रोड की दसवीं की छात्रा ने फेल होने पर नाना-नानी के घर फांसी लगाकर दी जान
स्टेशन रोड वार्ड क्रमांक दस निवासी पंद्रह साल की दसवी की छात्रा सानिया मालवी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दसवी में फेल होने से दुखी होकर सानिया ने मौत हो चुन लिया। छिंदवाडा मोहन नगर में अपने नाना नानी के घर बाथरूम में छात्रा ने फांसी लगाई। बुधवार को छह बजे उसके घर में रिश्तेदार जुटने लगे। बेहद सीधे स्वभाव की सानियां की मौत से मोहल्ले में मातम पसर गया।