बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में डीएम की अध्यक्षता में जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक हुई, कई निर्देश दिए गए
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हाईवे सुरक्षा को लेकर दिए गये निर्देशों के अनुपालन के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार की दोपहर 03:00 बजे बैठक हुई.