भीलवाड़ा: चिकित्सक दिवस पर आईएमए का स्वास्थ्य संदेश:साइकिल रैली निकाली, पौधारोपण कर बढ़ाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) भीलवाड़ा ने बुधवार को स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए साइकिल रैली, पौधारोपण एवं सम्मान समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। सुबह आईएमए सर्कल से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रेखा शर्मा ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आई