चंदौली: चंदौली में बिना मान्यता के 12वीं तक चल रहे 4 स्कूल, जांच में हुआ खुलासा; होगी कार्रवाई
डीएम के निर्देश पर बीएसए सचिन कुमार ने निरीक्षण में 4 स्कूलों में अनियमितता पकड़ी। 1 से 8 तक मान्यता वाले स्कूल 9 से 12 तक कक्षाएं चला रहे थे। छात्रों का नामांकन अन्य स्कूलों में मिला। बीएसए ने नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी विद्यालयों पर कड़ी विभागीय कार्रवाई होगी।