कालपी: कदौरा के बागी गांव में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
Kalpi, Jalaun | Jul 5, 2026 कदौरा थाना के बागी गांव में रविवार दोपहर 2 बजे मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडों से जमकर मारपीट होने लगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।