सुसनेर: बामनियाखेड़ी में 24 वर्ष युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, अस्पताल में भर्ती युवक के पुलिस ने दर्ज किये बयान
ग्राम बामनियाखेडी में मंगलवार की दोपहर में 24 वर्षीय दुर्गेश पिता रोडुलाल ने अज्ञात कारणो के चलते जहरिले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे परिजनो के द्वारा शा. सिविल अस्पताल में लाया गया यहां पर डॉक्टर द्वारा उसका प्राथमिक उपचार कर उसे वार्ड में भर्ती किया गया वही अस्पताल की तहरीर पर पुलिस ने उक्त युवक के बयान दर्ज कर जांच शुरू की है।