बुरहानपुर के अमरावती रोड स्थित निजी अस्पताल प्रबंधन पर खंडवा के एक आयुष्मान कार्डधारी मरीज से इलाज के नाम पर रुपए लेने और डिस्चार्ज नहीं करने पर परिजनों ने आक्रोश जताया। शिकायत मिलने के बाद सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र पाटील और शिकारपुरा टीआई कमल सिंह पवार भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन सहित डॉक्टर से बातचीत करने के बाद मरीज के परिजनों से भी चर्चा की।