जमुई: शीतला कॉलोनी मोहल्ले में नवीन प्राथमिक विद्यालय में घटिया वायरिंग का आरोप, वार्ड पार्षद ने काम रुकवाया
Jamui, Jamui | Apr 15, 2026 नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 स्थित शीतला कॉलोनी मोहल्ले में नवीन प्राथमिक विद्यालय महिसौड़ी मुशहरी में चल रहे वायरिंग कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वार्ड पार्षद राजेश ठाकुर समेत आधा दर्जन स्थानीय लोगों ने विद्यालय में लगाए जा रहे तार की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए बुधवार शाम 5 बजे जमकर विरोध किया और कार्य को तत्काल रुकवा दिया।