हुज़ूर: निशातपुरा थाना क्षेत्र में कमरे से मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव
Huzur, Bhopal | May 29, 2026 भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित संजीव नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक कमरे से 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शव करीब 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कमरे से तेज बदबू आने की सूचना पुलिस को दी थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलने पर अंदर शव पड़ा मिला|