शाहगंज: शहाबुद्दीनपुर गोबरहा गांव में दबंगों के कब्जे का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा
जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गोबरहा गांव में जमीन पर कथित अवैध कब्जे का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दबंगों ने न केवल कब्जा हटाने से इनकार किया बल्कि जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया।