कौआकोल: कौआकोल बाजार में महिला से जेवरात की लूट, नशाखुरानी गिरोह पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Kawakol, Nawada | May 31, 2026 कौआकोल थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव निवासी प्रतिमा देवी के साथ रविवार को कौआकोल बाजार में दिनदहाड़े जेवरात लूट की घटना हुई। पीड़िता शैलेश साव की पत्नी हैं।प्रतिमा देवी कौआकोल बाजार में खरीदारी करने पहुंची थीं। नीमतल्ला मोहल्ला के पास एक ई-रिक्शा पर बैठी थीं, तभी दो युवक उनके पास आए।