बिजनौर: कोतवाली शहर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | May 15, 2026 बिजनौर में आज शुक्रवार को शाम करीब 4:00 बजे कोतवाली शहर पुलिस ने कूटरर्चित दस्तावेज तैयार कर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त यशवंत सहित आठ लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर नजीबाबाद निवासी ऋषिपाल से 30 अप्रैल को ठगी की थी। यशवंत काफी दिनों से फरार चल रहा था आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है