कालपी: कालपी में दुर्गा मंदिर के पास मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों के बीच जमकर हुई मारपीट, लात-घूसे चले, वीडियो हुआ वायरल
Kalpi, Jalaun | May 16, 2026 कालपी कोतवाली क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाईवे-27 स्थित दुर्गा मंदिर के पास मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए और सड़क पर पटक-पटक कर पीटा, वही शनिवार सुबह 8 बजे मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।