कुटुंबा: कुटुंबा में बीडीसी बैठक में हंगामा, बिजली संकट और जाम के मुद्दे पर अधिकारियों की घेराबंदी
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को आयोजित प्रखंड विकास समिति (बीडीसी) की समीक्षा बैठक हंगामेदार रही। प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता तथा बीडीओ प्रियांशु बसु के संचालन में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों ने बिजली संकट, अंबा बाजार में जाम, विकास योजनाओं में लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति को लेकर अधिकारियों को जमकर घेरा