हरदोई: भाटन टोला मोहल्ले में रिश्तों का हुआ कत्ल घरेलू विवाद के चलते भाई ने की भाई की पीट-पीटकर हत्या,
Hardoi, Hardoi | Jul 29, 2024 पिहानी कोतवाली क्षेत्र के भाटन टोला मोहल्ले में बीती रात रिश्तों के कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है यंहा सगे भाई ने भाई को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।घरेलू विवाद को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। जिसमें एक भाई ने दूसरे भाई पर हमला बोल दिया।जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान गंभीर घायल दिनेश की मौत हो गई।