जहानाबाद: कोडिहरा के पास ऑटो पलटने से चालक घायल, अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद के कोडिहरा के पास एक ऑटो ने अचानक अनियंत्रित होकर पलटी मार दी जिसमे ऑटो ड्राइवर घायल हो गया। घायल ऑटो ड्राइवर को शनिवार दिन में करीब 2 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। घायल ऑटो ड्राइवर लोदीपुर का निवासी राकेश कुमार है जो अपने ऑटो से पैसेंजर को छोड़ने नादौल स्टेशन पर गया था और लौटने के दौरान खराब रोड के कारण घटना घटी।