जहानाबाद: मठिया स्थित गौशाला में कर्मी ने शराब के नशे में
गौशाला संचालक के भतीजे को मारपीट कर किया घायल
मठिया स्थित गौशाला में काम करने वाले कर्मी ने शराब के नशे की हालत में गौशाला के संचालक के भतीजे के ऊपर में हमला कर दिया। जिसके बाद युवक के सर पर चोटें आई । शनिवार की शाम 6 बजे घायल युवक सचिन कुमार ने बताया कि वो होरीलगंज का रहने वाला है और अपनी बुआ जी के गौशाला में देखरेख कर रहा था। इसी बीच मामूली से विवाद को लेकर वहां काम करने वाले कर्मी ने उसपे हमला किया।