सिंघेश्वर: बिहारीगंज::ट्रैक्टर चालक शिवम की हत्या मामले में केस दर्ज, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
बिहारीगंज में ट्रैक्टर चालक शिवम कुमार हत्याकांड का रहस्य अब भी बरकरार है। घटना के 48 घंटे बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है, लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला है। शिवम 102 बोरा मक्का लादकर वेयरहाउस जा रहा था, तभी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद ट्रैक्टर और मक्का भी गायब हैं। पुलिस सीसीटीवी और तकनीकी जांच के जरिए मामले के खुलासे में जुटी है।