ऊंचाहार: इटौरा बुजुर्ग गाँव में शिवलिंग की आराधना करते नाग देवता का वीडियो हुआ वायरल
ऊँचाहार कोतवाली के इटौरा बुजुर्ग गाँव में एक वाक्या क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, जब गाँव स्थित बद्रीनाथ के नाम से स्थापित शिवालय में शनिवार की देर रात से नाग देवता ने डेरा जमा लिया है।ग्रामीणों का कहना है कि नाग देवता भगवान शिव की आराधना कर रहे है।रविवार की सुबह जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई है।जिसका वीडियो वायरल हुआ है।