अजमेर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पैसों के विवाद में युवक पर सरियों से किया हमला, सिर में लगे 18 टांके
Ajmer, Ajmer | Apr 24, 2026 शुक्रवार को 11:30 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार पैसों के विवाद में युवक पर सरियों से हमला, सिर में लगे 18 टांके अजमेर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आपसी पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना अटल उद्यान की बताई जा रही है, जहां आरोपियों ने लोहे के डंडों और सरियों से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।