देवरिया जनपद के पथरदेवा बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में ग्राहक को दी गई चाउमीन में कथित तौर पर छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामले की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
निरीक्षण में साफ-सफाई की कमी मिलने पर रेस्टोरेंट का संचालन व्यवस्था दुरुस्त होने तक रोकने के निर्देश दिए गए।
वहीं एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई और चाउमीन समेत अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए।
सूचना पर एफएसडीए की टीम ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। जांच के दौरान साफ-सफाई में खामियां मिलने पर अधिकारियों ने व्यवस्था सुधरने तक संचालन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मौके पर नष्ट कराए गए और चाउमीन, पनीर व छेना मिठाई के नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Deoria, Deoria | Aug 5, 2026