काराकाट: काराकाट प्रखंड क्षेत्र में जलभरी यात्रा में छठ पूजा की झांकी, नौ देवियों के रूप में सजे बच्चों ने मन मोहा
Karakat, Rohtas | Oct 11, 2026 शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर काराकाट प्रखंड क्षेत्र के कछवां में निकाली गई जलभरी यात्रा के दौरान बच्चों की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी। बाल कलाकारों ने छठ महापर्व के दौरान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के दृश्य का सजीव चित्रण किया। वहीं, मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के रूप में सजे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से लोगों का मन मोहा।