कैराना: कैराना में मिलने के बहाने बुलाकर मामा गैंग ने युवक की बेरहमी से पिटाई की, वीडियो वायरल, केस दर्ज
शामली जिले के कैराना नगर में एक युवक के साथ सरेआम बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक कार सवार युवक को जबरन वाहन से नीचे खींचकर उसकी बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि हमलावरों ने युवक के कपड़े फाड़कर अर्धनग्न कर दिया और उस पर ईंट से भी हमला किया। वायरल वीडियो नगर के ईदगाह के पास का है।