कुम्भराज: शनि मंदिर के पास पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, कुंभराज पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kumbhraj, Guna | Apr 14, 2026 कुंभराज थाना के कुंभराज नगर में शनि मंदिर के पास जानलेवा हमले के दो आरोपी पुलिस ने पकड़े है। 14 अप्रैल को थाना प्रभारी ने कहा, 21 जनवरी 2026 को फरियादी हेमंत मैथिल ने पुरानी रंजिश में आरोपी निखिल मीणा, दिलीप मीणा अनूप मेहर जानलेवा हमले की रिपोर्ट की थी। 13 अप्रैल को आरोपी अनूप मेहर और एक विधि विवादित किशोर को गिरफ्तार किया। न्यायालय से जेल भेजा है।